प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु मऊ के जनपदीय टीम का चयन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09 से 11 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता हेतु मऊ का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 05 अक्टूबर, 2024 को सायं 02ः00 बजे से जिला खेल कार्यालय, डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में किया जायेगा। उक्त चयन / ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। जनपद स्तर पर चयनित सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ियों का मंडलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 07 अक्टूबर, 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय खेल कार्यालय सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में सम्पन्न कराया जाएगा। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी दिनांक 09 से 11 अक्टूबर , 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, मऊ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज