बीजेपी कार्यकर्त्ताओ ने इमरजेंसी को किया याद दिखाया काला झंडा

मऊ, 25 जून 1975 में देश की तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की ओर से लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में भाजपा नेताओं ने काला दिवस मनाया तथा इस पर संगोष्ठी आयोजित की तथा इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों को फूलमाला तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने उपस्थित सेनानियों को सम्मानित करने के साथ ही कहा की लोकतंत्र सेनानी नही होते तो आज हम मंत्री न होते। कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा था। आज के दिन लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित कर हम सब अपने को धन्य समझ रहे हैं। बड़ी ही विडंबना है की इमरजेंसी के विरोध में जिन दो लोगों ने राजनीति में अपना कदम रखा इन मुलायम सिंह यादव और लालू यादव के पुत्र कांग्रेस की गोद में बैठकर लोकतंत्र को बचाने की दुहाई दे रहे है। कांग्रेस पार्टी ने बार बार संविधान और लोकतंत्र का मानमर्दन किया, संविधान में अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए बार बार परिवर्धन कर संविधान की आत्मा से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस न पहले संवैधानिक मुल्योंको सम्मान देती थी और न अब देती है। कांग्रेस ने कोर्ट मीडिया संसद सभी को खंडित करने का प्रयास किया है। लोकतंत्र सेनानियों के मांग पर परिवहन मंत्री ने आश्वासन दिया की अब रोडवेज की बड़ों में लोकतंत्र सेनानियों के लिए सीट आरक्षित होगी साथ ही लोकतंत्र के प्रहरी जयप्रकाश नारायण के पैतृक निवास जय प्रकाश नगर से मऊ होते हुए लखनऊ तक प्रतिदिन रोडवेज की बसे चलाई जाएंगी। साथ ही कहा की लोकतंत्र सेनानियों के सुविधाओं और भत्तों को बढ़ाने का कार्य हो ऐसा प्रयास करूंगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अराजकता, भ्रष्टाचार, कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। जनता का मूड कांग्रेस सरकार के विपरीत था। ऐसे में सत्ता से बेदखल होने के डर से तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल लागू किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रेमशंकर राय टुनटुन रहे तथा संचालन बबलू ठठेरा ने किया। इस अवसर पर शिव शंकर उपाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी रमाशंकर सिंह देवी प्रसाद देवेंद्र सिंह विजय बहादुर विजय कुमार जनार्दन रघुनाथ रामधनी समृद्धि देवी शिवकुमारी सिंह रामधनी सरयू राजभर बालचंद बिंदु देवी दयाशंकर विमला देवी बालकरण बालचंद सहित अनेकों सेनानियों को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरविंद सिंह मुन्ना दूबे गणेश सिंह संजय पांडेय विजय राजभर श्रीराम सोनकर अशोक सिंह देवेश राय राष्ट्रकुवर सिंह आशुतोष राय अवधेश सोनकर अंजनी सिंह आदि उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज