एक हुई बाजीराव-मस्तानी की जोडी

अमित त्रिपाठी, कोपागंज

पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली, बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी, दीपिका पदूकोण और रणबीर सिंह, इटली के लैक कोमो नामक स्थान पर एक बेहद निजी कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंध गए। बुधवार यानी 14 नवंबर को सभी रस्में कोंकणी प्रथा के अनुसार हुईं। आज यानी बृहस्पतिवार 15 नवंबर को, कार्यक्रम सिंधी प्रथा के अनुसार सम्पन्न होंगे। कार्यक्रम की निजता बनाए रखने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरती गई और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम की कुछ लीक हुई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण सफेद कलर के लहंगे और बालों में गजरा लगाए हुए दिख रही हैं। रणबीर सिंह सफेद परिधान में नजर आए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज