श्रमिकों के रोजगार हेतु सुनहरा अवसर

सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिसके अंतर्गत इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिंग निर्माण से संबंधित कार्य करने वाले श्रमिक या राजमिस्त्री टाइल्स कारीगर, प्लास्टरिंग फ्रेमवर्क, शटरिंग कारीगर, आयरन बिल्डिंग आदि के कार्य हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कॉरपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं। जिसमें इच्छुक श्रमिक अपनी योग्यता रखते हैं वह सूचनाओं के साथ श्रम विभाग के कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त कमरा संख्या 57 कलेक्ट्रेट जनपद मऊ में संपर्क कर सकते हैं। श्रमिकों की योग्यता में चारों प्रकार के कार्यों में से किसी एक कार्य में निपुण हो। श्रमिक का पासपोर्ट उपलब्ध हो, ऐसे श्रमिक जिसके पास पासपोर्ट उपलब्ध न हुआ तत्काल पासपोर्ट बनवा सकता है। श्रमिक को कम से कम 1 वर्ष तथा अधिकतम 5 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है। श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने का तथा पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है। श्रमिक अथवा श्रमिक का परिवार पूर्व में कभी इजराइल में कार्य न किया हो। श्रमिकों को प्रतिमाह लगभग 125000 वेतन के रूप में दिया जाएगा। श्रमिकों को 15000 प्रतिमा बोनस फंड के रूप में भी दिया जाएगा जो कंपनी के खाते में जमा रहेगी जो कार्य समाप्ति पर वापस होगा। श्रमिकों को आने-जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है तथा श्रमिक को कम से कम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना अनिवार्य है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज