राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अनुराधा करेगी मऊ का प्रतिनिधित्व

अनुराधा दिसंबर के प्रथम सप्ताह में विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़िया कला अदलाहट मिर्जापुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मऊ जनपद से प्रतिभाग करेंगी।

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद मऊ से चार बाल वैज्ञानिकों का नाम भेजा गया था। जिसमें से कुमारी जान्वही और जिला समन्वयक ऋषिकेश पांडेय ने दोनों के चयनित पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि स्थानीय समस्याओं पर इन बाल विज्ञान को द्वारा जो प्रोजेक्ट कार्य प्रस्तुत किया गया है वह बहुत ही सराहनीय है। प्रतिवर्ष मऊ जनपद से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाल विज्ञान को चयन होता है बधाई देने वालों में जिला आयोजन समिति के संरक्षक डॉक्टर ओम प्रकाश राय प्राचार्य डायट अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्त जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ उपाध्यक्ष संतोष कुमार उपाध्याय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ कार्यक्रम प्रभारी देव भास्कर तिवारी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर डॉ विनय कुमार सिंह आयोजन समिति के सम्मानित सदस्य डॉ लाल जी सिंह यादव डॉ एस सी तिवारी श्रीमती कंचन तिवारी संतोष कुमार पांडे एवं बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक तारकेश्वर पांडेय रवि कुमार प्रजापति ने व्यक्त की।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज