कुसमौर मोड़ व्यपार मंडल का गठन

रिपोर्ट@अरुण सिंह भीमा

मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर की अध्यक्षता मे कुसमौर मोड़ पर व्यापारियों की एक बैठक हुई। जिसका संचालन आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से कुसमौर मोड व्यापार मंडल का गठन किया गया । जिसमें सुनील कुमार यादव अध्यक्ष, अमर बहादुर सिंह, संजय गुप्ता ,प्रदीप मोदनवाल, महेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। सतीश कुमार महामंत्री, गोपाल गुप्ता कोषाध्यक्ष, श्री राम गुप्ता तथा गिरधारीलाल को मंत्री ,सिद्धू राम संगठन मंत्री ,जयराम गुप्ता प्रचार मंत्री तथा विनोद राम को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया। बैठक में स्थानीय व्यापारियों के अलावा बढुवा गोदाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार मद्धेशिया भी उपस्थित थे। कुसुमौर मोड व्यापार मंडल का गठन करने के उपरांत जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की उपयोगिता को गंभीरता पूर्वक समझाया, और कहा कि व्यापारियों के संगठन में अद्भुत शक्ति होती है, यही वजह है कि व्यापार मंडल दुगने उत्साह से व्यापारियों के हितों के संवर्धन में लगा हुआ है। उन्होंने व्यापारियों से पूरी तरह से संगठित होकर अपना व्यापार किए जाने की बात दोहराई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज