मोदी सरकार जल्द जारी करेगी ₹75 के सिक्के, जाने क्या है खासियत?

अमित त्रिपाठी, कोपागंज

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है कि 30 दिसम्बर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा पोर्ट ब्लेयर की सेल्युलर जेल में तिरंगा फहराए जाने की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ₹75 का विशेष सिक्का जारी किया जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
• नेताजी ने पोर्ट ब्लेयर में 30 दिसंबर 1943 को पहली बार तिरंगा फहराया था।
• सिक्के पर तिरंगे को सलामी देते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर भी अंकित होगी।
• यह सिक्का 44मीमी, 35 ग्राम का होगा, जो 50 फ़ीसदी चांदी, 40 फीसद तांबा, 5-5 फ़ीसदी जिंक और निकल से बना होगा



अन्य समाचार
फेसबुक पेज