वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 05 मोटरसाईकिल एवं 03 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, 05 शातिर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 20.03.2024 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सिकटिया पुलिया के पास से 05 शातिरों क्रमश: शिवानन्द यादव पुत्र राजाराम यादव, शनि सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह, विजय प्रताप सिंह उर्फ भोलू पुत्र स्व0 शेषनाथ सिंह निवासी अलीनगर थाना सरायलखन्सी, शिवम सिंह पुत्र मिथिलेश सिंह सा0 बरौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया व प्रदीप राजभर पुत्र टुनटुन राजभर सा0 इन्दारा थाना कोपागंज जनपद मऊ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 05 मोटरसाईकिल व 03 अवैध तमंचा व 03 कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार गया।

इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 088/2024 धारा-411/413/414/420/467 /468/471 एवं आयुद्ध अधिनियम के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-

1. शिवानन्द यादव पुत्र राजाराम यादव सा0 अलीनगर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ। 2. शिवम् सिंह पुत्र मिथिलेश सिंह सा0 बरौली थाना भीमपुरा जनपद बलिया (हाल पता मकान रोहित सिंह निवासी महुआर थाना कोपागंज जनपद मऊ) 3. प्रदीप राजभर पुत्र टुनटुन राजभर सा0 इन्दारा थाना कोपागंज जनपद मऊ। 4. शनि सिंह पुत्र पुष्पराज सिंह सा0 अलीनगर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ। 5. विजय प्रताप सिंह उर्फ भोलू पुत्र स्व0 शेषनाथ सिंह सा0 अलीनगर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ। *फरार अभियुक्त-* 1. लखन्दर खरवार पुत्र महेन्द्र खरवार निवासी इटौरा थाना हलधरपुर जनपद मऊ। 2. निक्की मौर्य पुत्र शेरु मौर्या निवासी अलीनगर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ।

बरामदगी-

1. चोरी की 05 मोटरसाईकिल (बुलेट, एचएफ डिलक्स, सूपर स्प्लेंडर, 02 स्प्लेंडर)। 2. 03 अवैध तमंचा व 03 कारतूस 315 बोर।

गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम-

नि0 अनिल कुमार सिंह, प्रभारी थाना कोतवाली, उ0नि0 नथुनी सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, हे0का0 विनय कुशवाहा, का0 सुभाष चन्द, का0 शत्रुधन गौड़, का0 मनीष कुमार राय थाना कोतवाली मऊ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज