दलित वोटो को साधने के लिए सुभासपा उम्मीदवार का भगीरथ प्रयास

घोसी/मधुबन मऊ:-आज घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. अरविंद राजभर ने टेघना,टकटेऊआ,बबरीहा रामपुर,पूनापार,सरवसपुर,कटिहारी,करनपुर,शाहिदपार्क कठघरा,बाबा पवहारी महाराज कुटी मंदिर कोपागंज सहित लोकसभा के कई मोहल्लों गांव में भ्रमण करते हुए सभी मतदाताओं से क्रम संख्या 3 के सामने चुनाव चिन्ह छड़ी के लिए समर्थन मांगा और कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी, राजद, आप समेत अन्य पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की विरोधी रही हैं। उन्होंने बाबा साहब को चुनाव हराया था। इंडी गठबंधन में शामिल सपा ने अपनी सरकार में प्रदेश में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कांशीराम के नाम पर जो संस्थान बने थे, उन सभी नाम को हटा दिया था।

डॉ अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह कहते थे कि राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, साहू जी महाराज, सावित्रीबाई फुले जैसे जितने भी महापुरुषों के स्मारक बने हैं, उन सभी को तोड़ देंगे। अपने स्वार्थ के लिए संविधान के साथ छेड़छाड़ करना, देश में इमरजेंसी लगाना, भारत की भावना के साथ खिलवाड़ करना आदि ये सब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की फितरत रही है। कांग्रेस आज भी वही शरारत पर उतारू है। इनके मेनिफेस्टो में खतरनाक घोषणा इसका प्रमाण हैं। *डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले घोसी लोकसभा की सड़कें सबसे खराब मानी जाती थी जबकि आज हाइवे और चकाचक सड़कें देखने को मिलती है। यह आपके सही जगह दिये वोट से संभव हो पाया है। घोसी में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा, उनके मकान बन रहे हैं। घरों में बिजली की सप्लाई हो रही है। सड़कें उनके घर तक जा रही हैं। वहां डबल इंजन की सरकार उन्हे सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।। इस अवसर पर अलोक साही ,अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास जी,रिंकल राय जी,पूर्व प्रधान श्री संतोष सिंह जी ,मण्डल अध्यक्ष भाजपा श्री लालमन प्रजापति जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा श्री फागु सिंह जी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अलोक जायसवाल जी,पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री सूर्यनाथ सिंह जी, पूर्व प्रधान श्री शकुंतला सिंह जी, अयोध्या मौर्य,उदयभान गुप्ता, उपेंद्र प्रजापति, प्रवीण सिंह, लाल राजभर जी सुभाष मौर्य जी,हरिश्चंद्र राजभर जी ,अभिमन्यु चौहान आदि उपस्थित हुए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज