देखें:-कौन बताया मुख़्तार अंसारी को आतंकवादी

बलिया तहलका न्यूज़ डेस्क

बलिया (तहलका न्यूज़) / बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने राजस्थान के करोली में मंदिर के पुजारी पंडित बाबूलाल वैष्णो को दबंगों द्वारा जिंदा जलाने की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हाथरस की घटना पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले राहुल गांधी और प्रियंका ने गरीब की निर्मम हत्या पर संवेदना तक नहीं जताई और चुप्पी साध ली है। मानो किसी मंदिर के पुजारी को जिंदा जलाकर मार देना आम घटना है। विधायक ने कहा कि देश की जनता राहुल व प्रियंका को माफ नहीं करेगी। एक घटना पर आंदोलन और दूसरी घटना पर चुप्पी साध लेना, कहां का न्याय है। वहीं, सुरेंद्र सिंह ने मऊ के विधायक को आतंकवादी बताते हुए कहा कि इस पर सरकार की नजर है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिंदू विरोधी मानसिकता के हैं। इनका प्रयास है कि किसी भी तरह हिंदुस्तान को इस्लामिक राष्ट्र बना दिया जाए। इन लोगों का कभी भी भारतीय संस्कृति और संस्कार से सरोकार नहीं रहा है। ये विदेशी हैं। अगर ये अपने मिशन में सफल नहीं हुए तो इटली चले जाएंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश के यादव भले सपा का समर्थन करते हों, लेकिन अगर सपा को यादव और मुस्लिम में चुनना होगा तो मुस्लिम को चुन लेंगे। विधायक ने मऊ में हुए दंगे का स्मरण कराते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे। मऊ दंगे में सैकड़ों यादव बंधु मारे गए थे लेकिन मुख्यमंत्री की तो बात दूर सपा सरकार का कोई मंत्री भी संवेदना व्यक्त करने नहीं पहुंचा था। विधायक सुरेंद्र सिंह सोमवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कौमी एकता दल के नेता मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी को विधायक ने आतंकवादी बताते हुए कहा कि पाकिस्तान व अन्य दूसरे मुल्क के सहयोग से यहां इस्लाम को मजबूत करने का काम कर रहा है। किंतु इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारी सरकार का ध्यान इन पर भी है। इन्हें रास्ते पर लाने का प्रयास चल रहा है। रिजल्ट जल्द ही आप लोगों के सामने होगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज