पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता हेतु मऊ टीम का चयन

क्रीड़ा अधिकारी डी0पी0सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09-11 सितम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरुष वालीबाल खिलाडीयों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 05 सितम्बर, 2024 को डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में सायं 03ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।

मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 07 सितम्बर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। जिले के इच्छुक सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर पुरूष वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 09 से 11 सितम्बर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त सकते हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज