ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कर दिया संदेश,संचारी रोग से बचाव हेतु किया जागरूकता कार्यक्रम।

जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के विशेष प्रयासों द्वारा ट्रांसजेंडर समूह के लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास लगातार जारी है। इसी क्रम में आज ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने स्कूल चलो अभियान, वृक्षारोपण, नवीन नामांकन एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसका नेतृत्व ट्रांसजेंडर पूजा ने किया।

आज विकासखंड कोपागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुंदवा पर स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन ट्रांसजेंडर पूजा के नेतृत्व में किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर समूह के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।इसके अलावा ट्रांसजेंडर पूजा द्वारा पांच बच्चों का नवीन नामांकन कर उनका स्वागत भी किया गया। इस दौरान अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का कार्य भी ट्रांसजेंडर पूजा सहित ट्रांसजेंडर समूह के अन्य लोगों ने किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखंदवा पर संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें भी ट्रांसजेंडर समूह के लोगों ने बढ़ चलकर हिस्सा लिया। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल चलो अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रैली में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय तथा खंड शिक्षा अधिकारी ओपी तिवारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ भी शामिल रहे।इसके अलावा नवीन नामांकन वृक्षारोपण एवं संचारी रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में भी उक्त अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को नवीन नामांकन हेतु प्रेरित किया तथा अपनी मां के नाम पर वृक्षारोपण कर समाज एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने हेतु संदेश भी दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज