वैज्ञानिक डॉ श्रीपति ने बक्सर, बिहार से आए कृषकों को बीज प्रमाणीकरण से अवगत कराया

भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् - भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, कुशमौर, मऊ

में दिनांक 17 से 21 सितम्बर 2024 तक चल रहे कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दुसरे दिन क्षेत्रीय स्टेशन, बेंगलुरु से जुड़े वैज्ञानिक डॉ श्रीपति के. वी. ने महत्वपूर्ण फसलों के बीज प्रमाणीकरण, प्रक्षेत्र और बीज मानकों के बारे में जानकारी दी | वैज्ञानिक डॉ बनोथ विनेश ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अनुमोदित धान्य, दलहन एवं तिलहनी फसलों की नई विकसित किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी | वैज्ञानिक डॉ कल्याणी कुमारी ने बीज प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में किसानों को प्रायोगिक विधियों द्वारा बीजों की भौतिक शुद्धता, अंकुरण क्षमता, नमी और बीज ओज के निर्धारण की विधियों को सिखाया | संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ कृषकों ने खेती से जुड़ी अपनी सभी शंकाओं पर चर्चा की तथा लाभान्वित हुए |



अन्य समाचार
फेसबुक पेज