घोसी लोकसभा में भाजपा की रणनीति जीत तय -संजय भाटिया

मऊ, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी के साथ केंद्रीय कार्यालय पर चुनावी बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सहप्रभारी संजय भाटिया कृषि मंत्री तथा आजमगढ़ मंडल के कलस्टर इंचार्ज सूर्य प्रताप शाही प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए चुनावी पेंच कसा तथा जीत का मंत्र दिया। संजय भाटिया ने कहा की भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी के कार्यों के बल पर देश में 400 से अधिक तथा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को भारी मतों से जीतकर नया रिकॉर्ड बनाएगी।

कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि घोसी लोकसभा के सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव में लग जाएं मोदी जी के विजन तथा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा उनका समर्थन उनके महत्व के रूप में प्राप्त करें। प्रदेश महामंत्री तथा क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मोदी जी तथा भाजपा की जनहित करी नीतियों ने जनता का विश्वास जीता है अब हमें जनता के विश्वास को जीतकर के अपने समर्थन में मत के रूप में अर्जित करना है। हमारे लिए बुजुर्ग तथा युवा सभी का एक-एक मत अत्यंत ही महत्वपूर्ण है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को ताकत लगाते हुए अपने पक्ष में लाकर हमारे प्रत्याशी को विजय बनाने में सहयोग करे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज