अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश द्वारा आयोजित इस अभियान में सैकडों मुस्लिम महिलाओं ने हस्ताक्षर कर कहा "शुक्रिया मोदी जी"

भाजपा के शुक्रिया मोदी जी अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

13 दिसंबर 2023 दिल्ली/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान *शुक्रिया मोदी जी" की सरहाना मुस्लिम समाज में खूब हो रही है।आपको बता दें कि विगत कुछ माह पहले अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात करने और उनको क्रियान्वंतित करने के लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा "शुक्रिया मोदी जी* अभियान की शुरुआत की गई थी और आज भी ये सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दरियागंज इलाके में भी "शुक्रिया मोदी जी" अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो मुस्लिम महिलाओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार के फैसलों को अपना समर्थन देते हुवे इसी आभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर आभियान चला कर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की सहमति सत्यापित की। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य आतिफ रशीद, दिल्ली प्रदेश मोर्चा के प्रभारी कारी मोहम्मद हारून, श्रीमती महजबीन मुख्य रूप से उपस्थित रहे और इस अभियान का मार्गदर्शन किया। इस अभियान में दरियागंज इलाके में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने शुक्रिया मोदी जी के नारे लगाए और अपने प्रधानमन्त्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अनीस अब्बासी ने मीडिया से बात करते हुवे कहा की भाजपा दिल्ली प्रदेश के हमारे यशश्वी अध्यक्ष आदरणीय वीरेंद्र सचदेवा जी के दिशा निर्देश अनुसार दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शुक्रिया मोदी जी अभियान चलाया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा की आदरणीय प्रधानमन्त्री जी ने महिलाओं को 33% राजनीतिक आरक्षण, तीन तलाक प्रथा समाप्त बिल और बिना मेहरम हज यात्रा सुविधा जैसी दर्जनों योजनाएं देकर लाभवंतित किया है, जिससे आज मुस्लिम समाज की माताओं बहनों में खुशी की लहर है।
श्री अब्बासी ने कहा की शुक्रिया मोदी जी अभियान निरंतर चलता रहेगा क्योंकि जिस तरह से केंद्र सरकार की सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज को बराबर दर्जे से मिल रही हैं इसी बात से यह सिद्ध होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वास्तव में सबका साथ सबका विकास करने की नीति पर ही काम कर रही है। अंत में उन्होने बताया कि आज इस अभियान के दौरान मोदी जी को समर्थित हस्ताक्षरों का समर्थन पत्र जिला कलेक्टर महोदय को सौपा जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज