तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपनी बढ़त बनाते हुए मध्य प्रदेश राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में विजय पताका फहराने का कार्य किया है।

भाजपा के तीन बड़े राज्यों में विजई बढ़त लेने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर इकट्ठा होकर ढोल नगाड़े और डीजे के साथ जश्न मनाया।

भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का विश्वास मोदी जी की लोकप्रियता तथा अमित शाह व जेपी नड्डा के कुशल रणनीति के साथ ही कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ समर्पण और अथक मेहनत को समर्पित कीया। कहा की मोदी जी का आमजनमानस से लगाव बहुत ही गहरा है,विपक्ष के भ्रामक प्रचार पर जनता का भाजपा को समर्थन भारी पड़ा है।

तीनो प्रदेशों में भाजपा की विजय ये साबित करती है कि देश की जनता राष्ट्रवाद और विकास के साथ है। विपक्ष और कांग्रेस ने विध्वंस की राजनीति की है जबकि भाजपा की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पर चलती है। हमारे लिए पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति भी महत्वपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी हार चुनाव को पूरे ताकत से लड़ती है, हमारे लिए कोई भी चुनाव बड़ा या छोटा नही होता। चाहे पंचायत चुनाव हो या पार्लियामेंट का चुनाव हमारे लिए दोनों ही चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है हमारे कार्यकर्ता सभी चुनाव में बराबर ताकत लगते हैं तथा अपने नेतृत्व के आदेशों का अक्षरशः पालन करते हैं हमारी जीत का यही मूल मंत्र है। जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का सुसासन और शीर्ष नेतृत्व की सधी हुई रणनीति से विपक्षी पार नही पा रहे हैं, हमारी सरकार चाहे प्रदेश में हो या मोदी जी के नेतृत्व में देश में चल रही सरकार जनता के प्रति संवेदनशील होकर जनता के हित में लगातार बिना किसी हिचक के कार्य करना ही हमारी और आमजनमानस के प्रति भावनात्मक कड़ी का कार्य करती है।हमारी डबल इंजन सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है, और हम पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने कहा कि विपक्ष के पास न सुर है न ताल है न नेता है न नीति है। वही हमारे पास देश और प्रदेश दोनो जगह पर कुशल नेतृत्व है। जनता के आशीर्वाद व पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान प्रत्याशियों को बधाई भी दी। ने रुझानों पर खुशी जाहिर की है और इसके लिए पीएम मोदी को क्रेडिट दिया है। कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता के मन में हैं और मोदी जी के मन में देश की जनता है। भाजपा सरकार का सुसासन जनता के दिल को छू गईं और उसी कारण भाजपा के पक्ष में रुझान आए हैं। इस अवसर पर राघवेंद्र राय शर्मा रामप्रवेश राजभर संतोष वर्मा सचिंद्र सिंह राकेश तिवारी मयंक मद्धेशिया राहुल उपाध्याय भगवान सिंह विनोद गुप्ता सूरज चौहान राजीव सैनी दुर्गेश सिंह दीपू चौरसिया अम्बिका यादव अविनाश सिंह कन्हैया तिवारी नीरज गुप्ता मनीष गुप्ता मनीष मद्धेशिया प्रतीक जायसवाल रामअचल चौहान शाहिद आरिफ तैयब अब्बासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज