विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने 29 बूथ लेवल अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश।

आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने 29 बूथ लेवल अधिकारियों का विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान लापरवाही करने पर वेतन रोकने के आदेश जारी किए। जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर आज जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 10- 10 बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें 29 बूथ लेवल अधिकाररी अनुपस्थित थे। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान ठीक ढंग से कार्य न करने तथा बैठक में अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित 29 बूथ लेवल अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

अनुपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों का विधानसभा वार विवरण निम्न है। विधानसभा क्षेत्र मधुबन के बूथ संख्या 17 के श्री बृजभान सिंह, बूथ संख्या 21 के श्री राजेश यादव, बूथ संख्या 23 के श्री इंदल,बूथ संख्या 30 के श्री नंदकुमार, बूथ संख्या 47 के श्री अशोक कुमार गौतम,बूथ संख्या 48 श्री ईजेंद्र कुमार सिंह, विधानसभा क्षेत्र घोसी के बूथ संख्या 12 के श्री प्रदीप कुमार सिंह,बूथ संख्या 95 के अर्जुन यादव, बूथ संख्या 161 के श्री राघवेंद्र यादव, बूथ संख्या 169 के शुभम सिंह,बूथ संख्या 203 के ओम प्रकाश यादव,बूथ संख्या 383 के श्री जमील अहमद, बूथ संख्या 386 के श्री श्री शंकर राव विधानसभा क्षेत्र मोहम्मदाबाद गोहना के बूथ संख्या 76 के श्री कमला प्रसाद,बूथ संख्या 80 के श्रीमती प्रमिला यादव,बूथ संख्या 120 के श्री रामा राम, बूथ संख्या 137 के श्रीमती पूनम देवी,बूथ संख्या 183 के श्री प्रेम कुमार बूथ संख्या 200 के श्रीमती संगीता चौहान, बूथ संख्या 217 के रामकेर राम,बूथ संख्या 293 के श्री विपुल कुमार तथा विधानसभा क्षेत्र मऊ के बूथ संख्या 95 के श्रीमती बिंदुमती,बूथ संख्या293 के श्री दुर्जन राम,बूथ संख्या 399 के श्री राजेश कुमार, बूथ संख्या 21 के श्रीमती प्रमिला, बूथ संख्या 29 के श्रीमती सुनीता,बूथ संख्या 30 के श्री सदन कुमार पांडे, बूथ संख्या 32 के श्री यशपाल सिंह,बूथ संख्या 36 के श्री मोती यादव,बूथ संख्या 39 के श्री दिरेश प्रताप सिंह तथा बूथ संख्या 40 के श्री वीरेंद्र यादव शामिल हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज