अध्यक्ष पद के 31 एवं सदस्य पद हेतु कुल 185 नामांकन हुए दाखिल

नामांकन के छठवें दिन अध्यक्ष पद के 19 एवं सभासद पद के 43 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

आज नामांकन पत्रों की बिक्री एवं नामांकन के छठवें दिन पूरे जनपद में नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल 19 एवं सदस्य पद हेतु 43 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसके अलावा अध्यक्ष पद के 31 एवं सदस्य पद हेतु कुल 185 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

नगर पालिका परिषद मऊ नाथ भंजन के अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 16, नगर पंचायत कोपागंज में अध्यक्ष पद हेतु 1 एवम् सदस्य पद हेतु 6,नगर पंचायत अदरी में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 2,नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर में अध्यक्ष पद हेतु 0 सदस्य पद हेतु 2, नगर पंचायत घोसी में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं सदस्य पद हेतु 0, नगर पंचायत अमिला में अध्यक्ष पद हेतु 4 एवं सदस्य पद हेतु 0, नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद हेतु 3 सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद गोहना में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 3,नगर पंचायत बलीदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवं सदस्य पद हेतु 5, नगर पंचायत चिरैयाकोट में अध्यक्ष पद हेतु 0 एवम् सदस्य पद हेतु 4, नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 1 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस प्रकार पूरे जनपद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 19 एवं सदस्य पद हेतु 43 नामांकन पत्रों की छठवें दिन बिक्री हुई। नामांकन के छठवें दिन आज अध्यक्ष पद हेतु 31 एवं सदस्य पद हेतु कुल 185 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिसमें नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 3 एवं सदस्य पद हेतु 51 नामांकन पत्र तथा नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु 28 एवं सदस्य पद हेतु कुल 134 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज