105 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा एक ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर तस्करी हेतु बिहार जा रही 105 पेटी (945 लीटर) हरियाणा माडल अवैध अग्रेजी शराब अनुमानित मूल्य लगभग 10 लाख बरामद, दो अन्तरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब करोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 14.12.2022 को थाना सरायलखंसी पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अहिलाद ग्राम के निकट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पुलिया के नीचे से घेरा बन्दी कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से एक ट्रैक्टर ट्राली में पुवाल के निचे छुपा कर रखा हुआ 150 कार्टून में कुल 1680 शीशी (945 लीटर) हरियाणा माडल अवैध अग्रेजी शराब जिसमें कुछ 375 एमएल तथा कुछ 750 एमएल की थी जिसपर रायल ग्रीन तथा रायल स्टेज का लेबल लगा था बरामद किया गया। पूछताछ में उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अपना नाम निक्की घानुक पुत्र जय भगवान निवासी मुई उड्डा, जनपद सोनीपत हरियाणा तथा दूसरा अपना नाम सावन पुत्र रमेश निवासी रिठाल नवाड़ जनपद रोहतक हरियाणा बताया जब बरामद शराब के बारे में पूछा गया तो उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह शराब हम लोग हरियाणा के रोहतक से लाकर बिहार में पहुचाते है जहा पर शराब बन्दी होने के वजह से हमे अच्छा लाभ होता है। जब बरामद उक्त ट्रैक्टर ट्राली के बारे में पूछताछ किया गया तो दानों व्यक्ति कुछ नही बोल पाये जब वाहन को चेक किया गया तो उपरोक्त वाहन का नम्बर किसी दूसरे कार का निकला। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 588/22 धारा 66(1),63 आबकारी अधिनिमय व धारा 420,467,468,471 भादवि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया तथा बरामद ट्रैक्टर ट्राली वाहन का अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. निक्की घानुक पुत्र जय भगवान निवासी मुई उड्डा, जनपद सोनीपत हरियाणा। 2. सावन पुत्र रमेश निवासी रिठाल नवाड़ जनपद रोहतक हरियाणा।

बरामदगी-

1. 105 पेटी कुल 945 लीटर हरियाणा माडल अवैध अग्रेजी शराब। 2. एक ट्रैक्टर ट्राली वाहन नम्बर प्लेट बदला हुआ।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-
उ0नि0 सरफराज खान, उ0नि0 रामअवध राम, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 जगरनाथ जैसल, का0 सुनिल कुमार, का0 दीपक मौर्या, का0 अभिषेक मिश्रा, हो0गा0 दलजीत सिंह थाना सरायलखंसी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज