अगर मौसम के अनुरूप फसल नहीं बोई जाएगी तो किसानों को नुकसान पहुंचेगा

मऊ : बारिश के अनुकूल ही फसलों की बोआई करनी चाहिए। इससे फसल में नुकसान नहीं होगा। अगर मौसम के अनुरूप फसल नहीं बोई जाएगी तो किसानों को नुकसान पहुंचेगा। बरसात के सीजन का पीक माह जुलाई बिना पानी के ही चला गया। ऐसे में धान की रोपाई जहां बाधित हो गई है तो खेतों में रोपे गए धान सूख रहे हैं। ऐसे मौसम में किसानों को धान के वैकल्पिक फसलों की बोआई करनी होगी। जो कम पानी में हो सकें। यह फसलें धान की भरपाई तो नहीं कर सकती हैं पर किसानों को राहत पहुंचा सकती हैं। मंगलवार को दैनिक जागरण कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार से किसानों ने बारिश नहीं होने से धान के विकल्पों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने खर-पतवार नियंत्रण के बारे में पूछा। प्रस्तुत है प्रमुख अंश...।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज