मऊ के लाल शुभम बर्मन ने जेईई मेंस की परीक्षा में हासिल किया 98.67%

JEE Main 2022 : मऊ/तहलका डेस्क : केइंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने रिजल्ट सोमवार सुबह जारी कर दिया गया। इन टापरों में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के शुभम बर्मन भी हैं। जिन्होंने JEE Mains में 98.67% लाकर जनपद का नाम रोशन किया है।

मऊ के रहने वाले शुभम बर्मन ने फातिमा कॉन्वेंट स्कूल से हाईस्कूल वी इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की है उन्हे हाईस्कूल में 96%व इंटरमीडिएट में 95% मिले थे। उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस की परीक्षा भी बेहतरीन परसेंटाइल से उत्तीर्ण करना है, जिससे उनका पसंदीदा आइआइटी मिल जाए जहां से वह कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहते हैं।

शुभम ने बताया कि उन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स तीनों विषयों का निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। जिस दिन जितना भी समय पढ़ाई के लिए निकाला उसमें उक्त तीनों विषयों को बराबर समय देकर तैयारी की। उनके इस परिणाम से उनके घरवालों में काफी खुशी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज