Bappi Lahiri Death: आखिरी बार इस सुपरस्टार के शो में नजर आए थे बप्पी लहरी

अपने गानों से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक बप्पी लहरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने बुधवार (16 फरवरी) को आखिरी सांस ली। बप्पी लहरी ने अपने गानों और संगीत ने बॉलीवुड में खास जगह बनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल अपने नाती को भी संगीत की दुनिया में लॉन्च किया था। जिसका उन्होंने जोर-शोर से प्रोमोशन भी किया था।

नई दिल्ली : बप्पी लहरी ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में हिट गाने गाए थे। उन्होंने बतौर म्यूजिक डायरेक्टर भी खूब नाम कमाया था। बप्पी लहरी के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक का मौहाल है। बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुभाष घई, भूमि पेडनेकर, नीना गुप्ता और विशाल ददलानी जैसे फिल्मी सितारों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज