गोंड समाज सपा की साथ - मदन झा

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में आज दिनांक 28-12-2021 को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनाथ गोड़ के नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों का हुजूम आज देवरिया से चलकर मऊ पहुंचा। जिसको जनपद के सीमा दोहरीघाट बॉडर से समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष श्री धर्म प्रकाश यादव ने रिसीव किया तथा समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समस्त पदाधिकारियों को पार्टी जनों सहित गोड़ समुदाय के लोगों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सभी पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था अराजकता की भेंट चढ़ गई है। प्रदेश मंगाई भ्रष्टाचार में जल रहा है।सरकार इस प्रकार अराजकता फैला रही है कि कानून में विभेद कर दिया है। चिन्हित करके केवल विरोधी लोगों को फंसाया जा रहा है। उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। तो वही सत्ताधारी माफिया संरक्षण में उत्पात मचा रहे हैं। कानून का बंदिश उन पर नहीं रह गया है। इस तरह का शासन तो अंग्रेजों ने भी नहीं किया जिनका बगावत कर देश के सपूतों ने इस भारत को आजाद कराया। आज पुनः इन अंग्रेजों की औलादें देश को कानून व्यवस्था से परे गुलाम बनाना चाहते हैं अगर 2022 के विधानसभा में भाजपा दुबारा सत्तासीन हुई तो देश के नौजवान पकौड़ा ही नहीं तलेगें बल्कि भीख मांगने पर मजबूर हो जाएगें। मंगाई भ्रष्टाचार इसमें भी अधिक बढ़ जाएगी। गरीब आदमी आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा।विधानसभा चुनाव 2022 उत्तर प्रदेश करो मरो का है।भाजपा को सत्ता से हटाना उतना ही जरूरी है जैसे जीवन को भूख मिटाने के लिए भोजन की जरूरत है।हमारा समुदाय इस पर मजबूती के साथ समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए संकल्प लिया है।बैठक में प्रदेश प्रभारी श्री अरविंद गोंडवाना संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास का मुद्दा छोड़ चुकी है।वह अब हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद के भरोसे साम्प्रदायिकता फैलाकर सत्तासीन रहना चाहती है।प्रभारी श्री मदन झा ने कहा कि प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का उद्देश्य है।बैठक में मुख्य रूप से मदन गोड़ जी राष्ट्रीय अध्यक्ष SC/STमोर्चा,सतीश सिंह धुर्वे जी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा,मनोज शाह जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, दादा लोक बहादुर गोड़ जी राष्ट्रीय सदस्य,राम उजागिर गोड़ जी संरक्षक प्रदेश गोड़ समाज,रामअवध गोड़ जी,लल्लन प्रसाद गोड़ जी प्रदेश उपाध्यक्ष, गुलाबचंद गोड़ जी,विनय गोड़ जिलाध्यक्ष मऊ ने संबोधन किया।

आज की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा के प्रत्तयाशी अरशद जमाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अल्ताफ अंसारी, ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, कोषा अध्यक्ष रामधनी चौहान, योगेन्द्र यादव, रामप्रकाश यादव, जहीर सेराज, राजेश यादव, दिलीप पांडे,गौरव पांडे,dr.ओमप्रकाश यादव, मुरलीधर यादव,अनिल यादव, अबूबकर अंसारी,जयप्रकाश यादव,रामनगीना कवि,जवाहर पटेल, नसीरुल्लाह अंसारी आदि नेता उपस्थिति थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज