Nag Panchami in 2021: नाग देवता को समर्पित नाग पंचमी आज

इस मुहूर्त में करे पूजा

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त 12 अगस्त दोपहर 3:24 मिनट पर शुरू होगा और 13 अगस्त 2021 की दोपहर 1:42 बजे तक चलेगा। वहीं, 13 अगस्त को पूजा का मुहूर्त सुबह 8:28 बजे तक का है।

सावन के महीने का एक अहम पर्व नाग पंचमी शुक्रवार यानी आज है। नाग पंचमी पर लोग काल सर्प दोष की पूजा भी करते हैं। सनातन धर्म के लोग नाग की देवता के रूप में पूजा-आराधना करते हैं। लोग हर वर्ष सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी को नाग पंचमी मनाते हैं। इस वर्ष नाग पंचमी 13 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन नाग देवता की विधि विधान से पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार इस दिन नाग देवता की पूजा करने से शुभ फल मिलता है। इसके साथ ही भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। नाग पंचमी पर इस बार बेहद दुर्लभ योग बन रहे हैं। यह योग राहु-केतु के दोषों और काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए अच्छे होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस योग में पूजा करने से राहु-केतु के दोषों के अलावा काल सर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। नाग पंचमी को लेकर एक और पौराणिक कथा भगवान कृष्ण से भी जुड़ी है। कहते हैं श्री कृष्ण गेंद लाने नदी में कूद गए थे। जिसके बाद कालिया नाग ने उन पर हमला कर दिया। तब भगवान कृष्ण ने उसे सबक सिखाया। जिसके बाद कालिया नाग ने श्री कृष्ण से उसे माफ करने की याचना की और वचन दिया कि वह अब किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। तब से इस दिन को लोग नाग पंचमी के रूप में मनाने लगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज