विधानसभा उपचुनाव में जीत पर जिला महामंत्री को बधाई देकर किया सम्मानित


शुभम वाधवानी

मऊघोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त विजय और भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर की जीत सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करने वाले भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी और रविंद्र उपाध्याय (मंडल महामंत्री) को आज ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित करके बधाई दी गई। उन्हें ब्रा० स्व० संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव अजीत कुमार पांडे ने कहा कि अखिलेश तिवारी जैसे ब्राह्मणों के संघ में जुड़ने से संघ को मजबूती मिली है। अखिलेश तिवारी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। संघ के संयोजक डॉ अवनीश पांडे ने कहा कि भाजपा की जीत संघ की मंशा के अनुरूप है और इस जीत में अखिलेश तिवारी के योगदान स्वरूप उन्हें संघ द्वारा सम्मानित किया गया है।

इस दौरान प्रिंस पांडे, मधुसूदन तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, रामगोपाल तिवारी, मिथिलेश तिवारी, आशीष पांडे, विश्वास तिवारी, राजा पांडे, मयंक त्रिपाठी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज