पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियों के लिए एक सप्ताह के अंदर करें आवेदन-जिला सूचना अधिकारी

--------------------------------------------------------

जिला सूचना अधिकारी डॉ धनपाल सिंह ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भाँति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2027 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियाँ भारत सरकार द्वारा दी जानी हैं। आगामी वर्ष 2027 हेतु भी भारत सरकार द्वारा उक्त उपाधियों के लिए आवेदन किए जाने की व्यवस्था की गई है। सम्बन्धित महानुभाव/महानुभावों के बारे में संस्तुतियाँ राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में भारत सरकार को भेजी जानी प्रस्तावित हैं। उल्लेखनीय है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए प्रश्नगत संस्तुतियाँ अपेक्षित हैं। उन्होंने बताया कि उक्त उपाधियों के लिए अपने व्यक्तित्व व कृतित्व के सम्बन्ध में "साइटेशन" (दो प्रतियों में) वांछित सूचना के साथ जिला सूचना अधिकारी कार्यालय विकास भवन मऊ में एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज