40 स्कूल वाहनो का की जाँच में 2 पाए गए अनफिट

आज दिनांक 05 जुलाई, 2026 दिन रविवार को सामान्य कार्यदिवसों की भाँति कार्यालय खोलकर परिवहन कार्यालय परिसर मऊ में 40 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें 02 वाहनें अनफिट पायी गयीं तथा 38 स्कूली वाहनों को निरीक्षण के उपरान्त फिटनेस जारी किया गया, जिसमें परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, श्री सुहेल अहमद एवं प्रधान सहायक श्री तारा सिंह चौहान तथा प्रवर्तन दल के प्रवर्तन पर्यवेक्षक श्री जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही श्री अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही श्री दुर्गविजय यादव के साथ स्कूली वाहनों के फिटनेस का कार्य किया गया।



