श्रम विभाग की योजनाओं के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित*

श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों एवं लाभार्थियों तक सरलता एवं सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, मऊ में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। सहायक श्रमायुक्त प्रभात सिंह ने बताया कि श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश, कानपुर के निर्देशों के अनुपालन में श्रमिकों एवं लाभार्थियों से प्राप्त आवेदनों तथा सूचनाओं की ऑनलाइन फीडिंग, पंजीयन, नवीनीकरण एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से श्रमिकों को ऑनलाइन आवेदन करने, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हेल्प डेस्क के संचालन हेतु सतीश विश्वकर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर को नामित किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 9839528375 पर संपर्क किया जा सकता है। नामित कार्मिक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन फीडिंग, श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण, योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य भी करेंगे। सहायक श्रमायुक्त ने जनपद के सभी श्रमिकों एवं पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए हेल्प डेस्क की सेवाओं का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए कार्यालय से संपर्क करें।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज