कई बार पत्र लिखने के बाद भी नहीं बन रहा नाल- ग्रामीणों ने दी चेतावनी

मऊ के कोपागंज विकासखंड की ग्राम पंचायत देवकली विसुनपुर में सरकारी नाली की मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाज सेवक अतुल कुमार राय का आरोप है कि वह लंबे समय से नलकूप विभाग को नाली की मरम्मत के लिए लगातार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान की ओर से भी विभाग को नाली मरम्मत के लिए पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें बताया गया है कि नाली टूटने से खेतों और घरों में पानी भर रहा है। अतुल कुमार राय ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो पूरी हरिजन बस्ती के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर नाली की मरम्मत कराने की मांग की है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज