मऊ के परदहा सीएचसी में तीन माह से वेतन नहीं
एनएचएम संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध
मऊ : जनपद के परदहासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 18 मई से सांकेतिक प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन एनएचएम संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर किया जा रहा है।
बुधवार को दोपहर 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काला फीता बांधकर काम किया। यह विरोध वेतन भुगतान न होने तक जारी रहेगा।
एनएचएम में कार्यरत डॉक्टर, पैरामेडिकल, मैनेजेरियल, टेक्निकल स्पोर्ट, चतुर्थ श्रेणी सहित समस्त कर्मचारी इस महंगाई में बिना वेतन के कार्य के रहे है। चिकित्साधिकारी डॉ रामदास का कहना है 21 मई से पूरे प्रदेश में NO PAY NO WORK के आधार पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ राम विजय का कहना है दो माह से अधिक समय होने के बाद भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत समस्त कर्मचारियों के मानदेय नहीं मिलने से खाने के लाले पड़े।चार दिन से काला फीता बांधकर धरना प्रदर्शन किया किया जा रहा है I कल कार्यो का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा
विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ वकार अहसान अंसारी, डॉ राजेश कुमार यादव, राहुल कुमार गौतम, शिवानंद राजभर, आदित्य गुप्ता (एल टी), गुड़िया सिंह (बीपीएम), संजय यादव (डी ओ), रामा राय, श्वेता चौरसिया (एनसीडी) शालिनी सिंह (एस एन) आदि वो अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



