रोटरी क्लब मऊ ने उत्कृष्ट व्यक्तित्वों को किया वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित

रोटरी क्लब मऊ द्वारा नगर के एक प्रतिष्ठित प्लाजा में मंगलवार की शाम *रोटरी वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्यों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों, अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह एवं सचिव डॉ. एस. खालिद के द्वारा राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक पांडे एवं मऊ की प्रथम महिला लोकपाल श्रीमती विनीता दीक्षित पांडे को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए वोकेशनल लीडरशिप अवार्ड देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष डॉ. ए. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को एक पहचान देना है कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन तेज प्रताप तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सम्मानित होने वालों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का संचार भी करते हैं। वरिष्ठ रोटेरियन शमीम अहमद जी ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उन्हें सम्मानित करना न केवल उनकी हौसला अफजाई करता है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है डॉ. असगर अली सिद्दीकी जी ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है, तो उससे नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष तानवानी, पुनीत श्रीवास्तव, सौरभ बरनवाल, प्रतीक जैसवाल, प्रोफेसर ए के मिश्रा, डॉ ए के रंजन, अनूप अग्रवाल, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ एम असलम, इंजीनियर शाहिद, डॉ आशीष वर्मा, डॉ नासिर अली, जमाल अर्पण, बालकृष्ण थरण, आशीष सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि रोटेरीयन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन एवं समापन गरिमामयी वातावरण में हुआ और अंत में सचिव डा एस खालिद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।



