मऊ के युवा गौरव अभिषेक मद्धेशिया राष्ट्रीय सेवा सम्मान से अलंकृत: वाराणसी में गूंजा सेवा का संकल्प

वाराणसी | 15 मार्च 2026

​सामाजिक सरोकारों के प्रति अटूट समर्पण और मध्यदेशीय वैश्य समाज को नई दिशा देने वाले मऊ जनपद के कर्मठ युवा अभिषेक मद्धेशिया को आज वाराणसी की पावन धरा पर स्व० रतन कुमार गुप्ता स्मृति राष्ट्रीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।

​ ​ ​वाराणसी के पांडेपुर स्थित सोना तालाब परिसर में आयोजित भव्य मध्यदेशीय वैश्य वैवाहिक परिचय सम्मेलन में बाबा गणिनाथ भक्त मण्डल द्वारा अभिषेक जी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया वर्तमान में मध्यदेशीय वैश्य महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्यरत अभिषेक मद्धेशिया ने न केवल मऊ जनपद, बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को मंच से विशेष रूप से सराहा गया सम्मान ग्रहण करने के पश्चात अभिषेक जी ने भावुक स्वर में कहा, "यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं और साथियों का है जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं। बाबा गणिनाथ जी के आशीर्वाद से मेरा संकल्प है कि वैश्य समाज की एकता और सेवा का यह कारवां कभी थमने न पाए​ ​इस अवसर पर बधाई देने वालो में संरक्षक डॉ रामगोपाल गुप्त, हेमराज मद्धेशिया, संजय गुप्ता, पवन मद्धेशिया, शुभम ,रवि ,सतेंद्र, शिवम सोनी, उमेश यादव ,वेद सोनकर ,विनोद,रोशन मद्धेशिया, दीपक ,विकास मद्धेशिया, अनूप,मुकेश मद्धेशिया, संजीव रहे



अन्य समाचार
फेसबुक पेज