प्रहलाद वर्मा बने प्रधान, प्रशांत रत्नम सिंह को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

आर्य समाज मऊ में सर्वसम्मति से हुआ परंपरागत चुनाव

मऊ, 25 जनवरी 2026।

आर्य समाज मऊ के सत्संग भवन में रविवार को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ आर्य समाज के पदाधिकारियों का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य राहुल सिंह ने प्रधान पद के लिए प्रहलाद वर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि सुमित राय ने मंत्री पद के लिए प्रशांत रत्नम सिंह के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से दोनों प्रस्तावों का समर्थन करते हुए निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

इसी क्रम में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। उपप्रधान पद पर अजय सर्राफ एवं विशुनदेव तिवारी, उपमंत्री पद पर राहुल सिंह एवं अरविंद वरनवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा, पुस्तकाध्यक्ष के रूप में बब्बन प्रसाद, आय-व्यय निरीक्षक पद पर परमात्मा पाण्डेय, आर्यवीर पद पर ओम प्रकाश ‘आर्यवीर’ तथा भू-संपत्ति अधिष्ठाता पद पर राहुल उपाध्याय को निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान प्रहलाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और प्रत्येक सदस्य के परामर्श को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने साप्ताहिक सत्संगों, सामाजिक गतिविधियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी एवं सकारात्मक कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
वहीं नवनिर्वाचित मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह ने कहा कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी सदस्यों की सहमति से तैयार की जाएगी। उन्होंने समाज के विकास हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभिन्न कार्यशालाओं के आयोजन की योजना की जानकारी देते हुए सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान उदय प्रताप आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, पूर्व मंत्री (सोनभद्र) वीरेंद्र श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, हरिशंकर मिश्र, सुरेंद्र वर्मा, अशोक राय, संतोष बरनवाल, मदन गोपाल, ओंकारनाथ सिंह, सनी प्रकाश, आलोक मेहरोत्रा, अरविंद बरनवाल, प्रमोद कुमार आर्य, महेश चंद्र एवं सुमित राय पूर्व मंत्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज