परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान।*

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा प्रतिदिन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही यातायात के नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई भी की जा रही है। इस क्रम में आज परिवहन विभाग द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बिना हेलमेट के पांच तथा बिना सीट बेल्ट के पांच लोगों का चलान भी किया गया। सड़क दुर्घटना एवं उनमें होने वाली मौतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा यातायात के नियमों का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज



