विभाग में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने घरों पर लगवाएं सोलर पैनल : अपर जिलाधिकारी।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न।

अपर जिलाधिकारी श्री सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में बैठक अलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार की एक पहल है जिसका उद्देश्य एक करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है। जिससे बिजली बिल में कमी आए और ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़े। यह योजना सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी और प्रशिक्षण के साथ-साथ बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दरों पर ऋण भी देती है। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी में कलेक्ट्रेट में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके घरों पर सोलर पैनल लगाने के संबंध में जानकारी ली जिसमें ई डिस्टिक मैनेजर आशीष मिश्रा एवं आरटीओ विभाग के महमूद अहमद द्वारा अपने घरों पर सोलर पैनल लगाया गया था। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अगले 15 दिनों के अंदर उनके द्वारा जारी किए गए लाइसेंस धारकों के घरों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को उनके विभाग द्वारा जारी शराब की दुकान के लाइसेंस धारकों के घरों पर भी सोलर पैनल लगवाने के साथ-साथ उनके विभाग में कार्यरत सभी इंस्पेक्टर को भी सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को मदरसों में कार्यरत सभी अध्यापकों एवं विभाग से जुड़े कर्मचारियों को सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के में स्थित समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने घरों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा जनपद में वाहन एजेंसियों एवं उनसे जुड़े कार्मिकों के घरों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आवासों पर प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया ताकि स्वच्छ एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सके तथा विद्युत में कमी लाई जा सके।

बैठक के दौरान जिला आबकारी अधिकारी, जिला खाद्य अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज