जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन।

राज्यकर विभाग, मऊ (उत्तर प्रदेश) द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को जिला अधिकारी की अध्यक्षता में "व्यापारी संवाद कार्यक्रम" आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम में जनपद में व्यापारिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, पंजीयन बेस में वृद्धि, राजस्व संग्रह में वृद्धि, रिटर्न फाइलिंग, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना से सम्बन्धित जानकारी और जीएसटी 2.0 सुधारों के प्रति जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद स्तर पर उद्यमियों, करदाताओं एवं अन्य हित समूहों से सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में हरिलाल प्रजापति अपर आयुक्त ग्रेड-2 (अपील) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग आजमगढ़ विशिष्ट अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान भवन, निकट संस्कृत पाठशाला, जनपद मऊ में अपराह्न 2.00 बजे से किया जायेगा।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज



