रोटरी गवर्नर ने नए जोनल सेक्रेटरी प्रदीप सिंह को किया सम्मानित

परम पूज्य एवं सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कर्मस्थली गोरखपुर में आयोजित रोटरी की ओर से आयोजित ट्रेनिंग यानी मस्ती की पाठशाला 4.0 कार्यक्रम में रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट- 3120 के गोरखपुर परिक्षेत्र के जोनल सेक्रेटरी प्रदीप कुमार सिंह को गवर्नर श्रीमती पूनम गुलाटी ने सम्मानित किया।

वर्ष 2026-27 में जिम्मेदारियां को कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया गया। कड़ाके के ठंड में भी सुदूर स्थानों से पधारे समस्त क्लब और उनके अधिकारियों की उपस्थिति ने यह स्थापित किया कि आप में रोटरी के प्रति बहुत लगाव है और आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर रोटरी आंदोलन की उड़ान को बहुत ऊचाईयों पर ले जाने वाले हैं,आप अपने दायित्व को निभाने के लिए तत्पर हैं l मस्ती की पाठशाला 4.0 में यकीनन आपको अच्छा लगा होगा, यह हमारा विश्वास है। प्रदीप सिंह



अन्य समाचार
फेसबुक पेज