आखों की जांच के लिए निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

मऊ:- जनपद के रानीपुर ब्लॉक अंतर्गत देवखरी ग्रामपंचायत में आज दिनांक 9 दिसंबर दिन मंगलवार को एक निजी हॉस्पिटल द्वारा एवं गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि, समाजसेवी श्रवण कुमार सिंह के सहयोग से निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 लोगों ने अपने आखों की जांच कराया जिसमें 40 मरीजों का चयन निःशुल्क आपरेशन के लिए किया गया।

चयनित हुए मरीजों का ऑपरेशन एक निजी हॉस्पिटल माधोपुर रिंग रोड हरहुआ वाराणसी में निःशुल्क सम्पन्न होगा। हॉस्पिटल टीम के सदस्य के रूप में डॉ.प्रवीण व नर्सिंग स्टाफ अखिलेश पांडे ,आंख जांच डॉ.सलोनी, काउंसलर डा. भरत गौड व अभय यादव की टीम ने मरीजों का विधिवत जांच किया।

ऑपरेशन के लिए पंजीकृतों में मुख्य रूप से रामसरन,आशा,सोती कन्नौजिया,तुलसी,शांति ,केशरी,रामजन्म मिश्रा, रामनारायण राम, लक्ष्मीना,शहीदा बानो, किताबुनिशा इत्यादि हैं।

ग्रामीणों द्वारा इस नेक सराहनीय कार्य के लिए समाजसेवी श्रवण सिंह एवं आर. जे. शंकरा आई. हास्पिटल के टीम की प्रशंसा किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज