104 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

गाज़ीपुर से अंतर्राज्य बिहार प्रांत जा रही TATA DCM रजि0 सं0 UP60H4071 से अवैध अंग्रेजी शराब) कुल 104 पेटी, कुल 907 लीटर, कीमत लगभग ₹ 6,46,710/- बरामदगी के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 05-12-2025 को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ मय हमराह व सर्विलांस प्रभारी मय स्वाट टीम व प्रभारी SOG टीम के क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहन शान्ति व्यवस्था व विधि व्यवस्था में मामूर होकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पूरे जनपद में कराये जा रहे वाहन चेकिंग के आदेश के अनुपालन में दिनांक 04.12.2025 को बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे तथा हम पुलिस वाले आपस में अपराध व अपराधियो तथा मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाये जाने पर बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर खास आकर बताया कि एक टाटा डीसीएम बलिया मोड़ की तरफ से आ रही है उक्त गाड़ी के डाला के निचले हिस्से में चेम्बर (बक्सा) बनाकर नीचे नाजायज शराब अंग्रेजी रखकर छिपाकर बिहार राज्य में विक्रय हेतु ले जाया जा रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले चौकन्ना होकर बलिया मोड़ की तरफ आने वाले वाहनो की चेकिंग करने लगे कुछ ही समय पश्चात एक टाटा डीसीएम नम्बर UP60H4071 तेज गति से बलिया मोड़ की तरफ आती हुई दिखायी दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया परन्तु वाहन चालक गाड़ी नही रोका तत्पश्चात हम पुलिस वाले अपने अपने वाहन से उक्त टाटा डीसीएम का पीछा कर घेरकर उसके आगे पीछे आड़े तिरछे लगाकर बलिया मोड़ से करीब 70, 80 मीटर जाते जाते रोक लिया गया नियमानुसार वीडियोग्राफी करते / कराते हुए चालक को उतारकर उसका नाम पता पूछा गया तो चालक ने अपना नाम रामू कुमार भारती पुत्र स्व0 मथुरा राम निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष बताया तथा बताया कि टाटा डीसीएम के डाला के नीचे चेम्बर / बक्सा बनाकर उसमें अंग्रेजी शराब अवैध रखकर छिपाकर आरा बिहार ले जा रहे थे। अभियुक्त को उसके जुर्म धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम व 318(2), 336(2), 338, 340(2) BNS से अवगत कराते हुए समय करीब 16.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अवैध अंग्रेजी शराब आफ्टर डार्क ब्लू 1056 अदद (180ML), आफिसर च्वाइस 3792 अदद (180ML), अमेरिकन प्राइड 48 अदद (180ML) कुल 104 पेटी, कुल 907 लीटर, कीमत लगभग ₹ 6,46,710/- है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. रामू कुमार भारती पुत्र मथुरा राम नि0 नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष *वांछित अभियुक्तगण -* 1. अजय कुमार जायसवाल पुत्र गोपालजी निवासी चमनसिंह बाग रोड थाना कोतवाली जनपद बलिया (वाहन स्वामी) 2. मोहन गुप्ता पुत्र अज्ञात नि0 गोलम्बर जिला बक्सर बिहार 3. प्रेम शंकर पाण्डेय नि0 डुमरांव जिला बक्सर बिहार **बरामदगी का विवरण-* 1. आफ्टर डार्क ब्लू 1056 अदद (180ML) कुल मात्रा 216.180 लीटर 2. आफिसर च्वाइस 3792 अदद (180ML), कुल मात्रा 682.560 लीटर 3. अमेरिकन प्राइड 48 अदद (180ML) कुल मात्रा 8.640 लीटर *आपराधिक इतिहास* 1. रामू कुमार भारती पुत्र मथुरा राम नि0 नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष 2. मु0अ0सं0 423/2025 धारा 60, 63 आबकारी अधिनियम व 318(2), 336(2), 338, 340(2) BNS थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ 3. मु0अ0सं0 155/25 धारा 60(1), 64 आबकारी अधिनियम थाना दुबहड़ जनपद बलिया *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ 2. प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम / सर्विलांस जनपद मऊ 3. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह प्रभारी SOG टीम जनपद मऊ 4. हे0का0 परमेश्वर थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ 5. का0 अमरेश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ 6. हे0का0 कमलेश कुमार ठाकुर स्वाट टीम जनपद मऊ 7. हे0का0 पियूष कुमार सिंह स्वाट टीम जनपद मऊ 8. हे0का0 विक्रम सिंह रघुवंशी स्वाट टीम जनपद मऊ 9. का0 ज्ञानेन्द्र पाण्डेय स्वाट टीम जनपद मऊ 10. हे0का0 राकेश यादव स्वाट सर्विलांस जनपद मऊ 11. हे0का0 अमित कुमार सिंह सर्विलांस जनपद मऊ 12. का0 अश्वनी गौड़ सर्विलांस जनपद मऊ 13. का0 अविनाशधर दूबे SOG टीम जनपद मऊ 14. का0 ऋषभ द्विवेदी SOG टीम जनपद मऊ 15. का0 अनिरुद्ध सिंह SOG टीम जनपद मऊ 16. का0 अनुदेश दत्त SOG टीम जनपद मऊ



