03शातिर चोर गिरफ्तर कब्जे से चोरी के 03 अदद बैटरी बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन में अपराध/अपराधियो कें विरूद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15.11.2025 को देखभाल क्षेत्र/चेकिंग दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर एकडंगा व दौलसे जाने वाले मार्ग के पास से मु0अ0सं0 194/2025 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्त 1.अभिषेक राजभर पुत्र पप्पू राजभर 2. किशन सोनकर पुत्र लालमनि सोनकर 3. रवि साहनी पुत्र जयप्रकाश साहनी निवासीगण खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ के कब्जे से 02 अदद बैटरी बरामद कर गिरफ्तार किया गया पूछताछ के दौरान उक्त अभियुक्तगण द्वारा जुर्म कबूल किया गया कड़ाई से पूछने पर बताये कि हमलोग दिनांक 10.10.2025 की रात्रि मे खुरहट रेलवे स्टेशन के पास से ट्रक से व खुरहट बाजार मे खड़े टेम्पो से बैटरी चोरी किये थे हम लोग इसे बेचने निकले थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया ।

मौके से सभी चोरी के सामान को बरामद कर गिरफ्तार करते हुए चालान न्यायलय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त –

1. अभिषेक राजभर पुत्र पप्पू राजभर 2. किशन सोनकर पुत्र लालमनि सोनकर 3. रवि साहनी पुत्र जयप्रकाश साहनी निवासीगण खुरहट थाना रानीपुर जनपद मऊ *बरामदगी-* 1. 03 अदद चोरी की बैटरी । *गिरफ्तार करने वाले टीम –* 1. उ0नि0 ओम सिंह थाना रानीपुर जनपद मऊ । 2. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल, थाना रानीपुर जनपद मऊ । 3. उ0 नि0 रविन्द्र यादव, थाना रानीपुर जनपद मऊ । 4. हे0कां0 मिथिलेश सिंह, थाना रानीपुर जनपद मऊ । 5. कां0 आलोक सिंह थाना रानीपुर जनपद मऊ । 6. का0 रामप्रसाद थाना रानीपुर जनपद मऊ । 7. चालक हे0 का0 शिशिर सिंह थाना रानीपुर जनपद मऊ ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज