धर्मान्तरण और अपहरण मामले में वाँछित 02 अभियुक्त गिरफ्ततार -

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ के निर्देशन में अपराध/अपराधियो कें विरूद्ध चलाय जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 15.11.2025 को वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान में प्रतिभाग कर सतत सुरागस्सी पतारसी की जा रही थी। जिस दोरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा अपराध सं0 395/25 धारा 3(5), 137(2), 118(1), 304(2), 333, 324(2) 351(2) बी.एन.एस. 3/5(1) उ.प्र. धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ में वांछित अभियुक्त (1) 1. फिरोज अहमद पुत्र रख० निजामुद्दीन निवासी मुहल्ला मुरादाबाद धाना अकबरपुर जनपद अम्बेठकर नगर (2) अभियुक्ता सुनेना परवीन पुत्री फिरोज अहमद निवासी मुहल्ला मुरादाबाद थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर की प्राप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर जनपद अम्बेडकरनगर पहुंच कर तहसील तिराहे से समय लगभग 18.40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिग वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

घटनाक्रम का विवरण- वादिनी रिकी सिंह पली वीर बहादुर सिंह, निवासी महावीर नगर कॉलोनी, मऊ, ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके नाबालिग बेटे विशाल सिंह को सुनैना परवीन ने प्रेमजाल में फंसाया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई, जहाँ सुनैना और उसके परिवार (फिरोज अहमद, राजू शेख, समीर शेख, ताहिर, मौलाना सलमान, नेहा शेख) ने विशाल का जबरन खतना कराकर धर्मांतरण कराया और शादी की; इसके बाद, दिनांक 05.08.2025 को इन सभी अभियुक्तों ने वादिनी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की, चाकू लहराते हुए धमकी दी, और राजू शेख ने वादिनी के गले से सोने की चेन खींच ली है जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा अन्तर्गत धारा 175(3) बी. एन. एस.एस. में अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया है जिसके आधार पर ही दिनांक 12.11.2025 को मुकदमा अपराध सं0 395/25 धारा 3(5), 137(2),118(1), 304(2), 333, 324(2), 351(2) बी.एन.एस. 3/5 (1) उ.प्र. धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ पर पंजीकृत करते हुए वांछित अभियुक्तगण की सतत सुरागरसी पतारसी की जा रही थी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0स0 395/25 थारा 3(5), 137(2),118(1), 304(2), 333, 324(2), 351(2) बी.एन.एस. 3/5 (1) उ.प्र. धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-

1. अभियुक्त फिरोज अहमद पुत्र स्व० निजामुद्दीन निवासी मुहल्ला मुरादाबाद थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर हुलिया आँख, कान, नाक कद ओसत इकहरा जिस्म साँवला रंग उम्र करीब 46 वर्ष 2. अभियुक्ता सुनेना परवीन पुत्री फिरोज अहमद निवासी मुहल्ला मुरादाबाद थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर उम्र करीब 24 वर्ष *गिरफ्तार कर्ता पुलिस टीम –* 1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह धाना कोतवाली नगर जनपद मऊ । 2. निरीक्षक फूलचन्द्र यादव, निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ । 3. उ.नि. सरफराज खान धाना कोतवाली नगर जनपद मऊ । 4. हे.का. रितेश राय थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ । 5. म.का. किरन शुक्ला थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ ।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज