90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ केचुआ ने मोदी जी को किम जोंग और सद्दाम हुसैन की श्रेणी में ला दिया- शाहनवाज़ आलम

*साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 221 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता*

नयी दिल्ली, 16 नवम्बर 2025. बिहार चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत ने नरेंद्र मोदी को नॉर्थ कोरिया के किम जोंग, सद्दाम हुसैन के इराक़, तुर्कीमेनिस्तान और सीरिया जैसे देशों की श्रेणी में ला दिया है. जहां शासक पार्टियों का स्ट्राइक रेट 90 से 100 प्रतिशत रहता था. यह तानाशाही का आगमन है जिसे चुनाव आयोग के माध्यम से भाजपा देश पर लाद रही है. ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 221 वीं कड़ी में कहीं.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 7 दशकों के लोकतंत्र में ऐसा पहली बार हुआ कि बेरोजगारी, पलायन, हत्याओं, पेपरलीक से त्रस्त लोगों ने 20 साल पुरानी सरकार के खिलाफ़ नाराज़गी के बावजूद सत्ताधारी दलों को 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ वापस सत्ता सौंपी है. ऐसा आज तक देश के किसी भी राज्य में नहीं हुआ था. इसकी तुलना सिर्फ़ नॉर्थ कोरिया, सद्दाम हुसैन के इराक़, असद के सीरिया से की जा सकती है. इन सरकारों की गिनती चुनावी धांधली करके तानाशाही हुकूमत चलाने वालों में की जाती है. भारत को ब्रिटेन और अमरीकी लोकतंत्र की श्रेणी से नॉर्थ कोरिया, इराक़, सीरिया और तुर्कीमेनिस्तान की श्रेणी में लाने का श्रेय मोदी जी को जाता है.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि चुनाव आयुक्त ने 6 अक्टूबर को कुल मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ घोषित की. लेकिन वोटिंग के बाद 11 नवंबर को आयोग ने मतदाताओं की संख्या 7.45 करोड़ जारी की. जो मूल संख्या से 3 लाख ज़्यादा थी. चुनाव आयोग यह नहीं बता रहा है कि 3 लाख वोटर अचानक कैसे बढ़ गए.

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में देश ने यह भी देखा कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद सरकार ने 1.3 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हज़ार रूपये डाले और चुनाव आयोग चुप रहा. यह नोट के बदले वोट घोटाले का उदाहरण था. इसलिए बिहार का जनादेश नागरिकों का जनादेश नहीं है. यह लाभार्थी बनाये गए लोगों को लालच देकर लिया गया है. यह राजनीतिक और नैतिक भ्रष्टाचार का उदाहरण है जिसे पैसे के बल पर किया गया.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि चुनाव परिणाम चुनाव आयोग और सरकार ने पहले से तय कर रखा था. जिसका मकसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे पर यह नैरेटिव तैयार करना था कि उसे जनता ने ख़ारिज कर दिया है. इसी अतिउत्साह में ज्ञानेश कुमार ने 90 प्रतिशत स्ट्राइक रेट दिखा दिया जिससे उसकी भूमिका पर उठने वाला शक़ वास्तविकता में बदल गया.

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि चुनाव आयोग अब बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा को 90 से 100 प्रतिशत के स्ट्राइक रेट से चुनाव जितवाकर यह साबित करने का प्रयास करेगा कि पूरा देश बिहार के रास्ते पर चल रहा है. इसलिए विपक्षी दलों को चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करना होगा.



अन्य समाचार
फेसबुक पेज