मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हक की बात जिलाधिकारी के साथ (मेगा इवेंट) कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड परदहा सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें महिला कल्याण विभाग की समस्त टीम, बाल कल्याण समिति सदस्य, वन स्टाफ सेंटर द्वारा पीड़ित महिलाओं/ बालिकाओं के साथ लैंगिक हिंसा, असमानता, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न व दहेज हिंसा आदि की पीड़ित महिलाओं के संरक्षण व सहायता हेतु पारस्परिक संवाद स्थापित किया गया, जिसमें बाल कल्याण समिति सदस्या श्रीमती कंचन तिवारी एवं श्रीमती अनीता सिंह यादव महोदया द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं को सुना गया तथा उसका निराकरण किया गया, तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया कि आप संबंधित विभागों से संपर्क करके योजनाओं का लाभ ले सकते हैं तथा अपनी समस्याओं को निडर होकर प्रशासन के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर द्वारा विभाग की समस्त योजनाओं के बारे में उपस्थित महिलाओं को बताया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती कंचन तिवारी, श्रीमती अनीता सिंह, हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन से डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर श्रीमती अर्चना राय जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय श्रीमती तृप्ति राय सहायक लेखाकार आदि उपस्थित रहे।




