शांति सुरक्षा को लेकर मऊ पुलिस ने गस्त बढ़ाई एसपी ने किया नेतृत्व

शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 13.11.2025 सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना,व भारी पुलिस बल के साथ कस्बा नगर क्षेत्र के आजमगढ़ तिराहा से रोडवेज तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा । साथ ही साथ महोदय द्वारा यातायात माह को लेकर आजमगढ़ तिराहा के पास बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट बितरण किया गया तथा यातायात नियम का पालन करने हेतु आमजन को आवश्यक निर्देश दिए गए।*_



अन्य समाचार
फेसबुक पेज