महिला एच्छिक ब्यूरो के प्रयास से 06 दंपती साथ साथ रहने को हुए राजी, 80 मामलों में से 22 मामलों का हुआ निस्तारण

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में आज दिनांक 12.10.2025 को महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक पुलिस कार्यालय में सम्पन्न हुयी। इस दौरान एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के समक्ष कुल 80 मामले आये जिसमें एच्छिक ब्यूरो के सदस्यो के प्रयास से 22 मामलों का निस्तारण हुआ तथा 06 दंपति नाम सुनीता/राहुल ,अनुपम/राहुल,शालेहा/राज़ी अहमद,पिंकी/पवन,विनिता/राजू,रज़िया/अबू कैफ हैं।आपसी मतभेद भुलाकर एक दुसरे के साथ रहने को राजी हुए। 03 मामले में एफआईआर दर्ज किया गया। अन्य मामलों के निस्तारण हेतु ब्यूरो की बैठक की अगली तारीख 26.10.2025 दी गयी है। एच्छिक ब्यूरो की बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दुबे, मौलवी अरशद, शाहिद पैरिस, प्रभारी निरी0 महिला थाना मंजू सिंह, उ0नि0 समरजीत यादव, म0आ0 पूनम पाल, राजलक्ष्मी उपस्थित रही ।



