मनचलो पर पुलिस पड़ रही भारी

पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ इलामारन जी के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 27.09.2025 को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय एण्टी रोमियो टीम के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर स्कूल / कालेज , मन्दिर ,मस्जिद व चौराहो पर चेकिंग किया गया जिसमें 02 पहिया वाहन पर तेज रफतार ,मनचले लड़के व स्टण्टबाजी करते हुये मोटरसाइकिल सवारों, स्कूल की लड़कियों को परेशान करने वाले तथा विद्यालय के आस-पास स्टंट करने वालो की चेकिंग की गयी । तीन सवारी बैठकर तेज गति व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले तथा स्कूल के आसपास आने जाने वाली लड़कियों को देखकर हरकते करने वालो के विरूद्ध विभिन्न थानों द्वारा निम्न कार्यवाही की गयी।

जिसमें जनपद के समस्त थानों द्वारा चेकिंग के दौरान सन्दिग्ध रुप से घूमते हुए पाये गये कुल 229 शोहदो को चेतावाली दी गयी तथा परिवार जन को बुलाकर हिदायत देकर 190 बन्ध पत्र भरवाये गये उसी क्रम में वाहन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान गलत पाये जाने पर 190 गाडियों का चालान व 08 गाडियो को सीज किया गया तथा 06 मनचलों का 170 बीएनएसएस में चालान किया गया। व मिशन शक्ति 5.0 के तहत 01 अभियोग पंजीकृत किया गया



अन्य समाचार
फेसबुक पेज