बेगमपुरा एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन चलाई जाए इंदारा रूट से व्यापारी नेता ओमर ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मऊ। मऊ नगर के शीतला माता मंदिर धाम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जी का एक कार्यक्रम में आगमन हुआ । उस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर तथा व्यापार मंडल आईटी मंच के प्रदेश महामंत्री आनंद ओमर ने उनको अंग वस्त्र प्रदान करके तथा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। तथा उन्हें ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में 12237 / 12238 बेगमपुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन जो वाराणसी से जम्मू तवी माता वैष्णो देवी धाम के बीच चलने वाली ट्रेन को उत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से मार्ग विस्तार करते हुए वाया गाजीपुर होकर बलिया से संचालित करने का निर्णय लिया है। जिसका 14 अक्टूबर 2025 से बलिया से संचालन प्रारंभ होने की तिथि सुनिश्चित हो गई है। मऊ नगर की जनता का विनम्र निवेदन और अपील है कि इस गाड़ी को सप्ताह में तीन दिन वाया मऊ जंक्शन होते हुए बलिया से संचालित किया जाए। जिससे मऊ जिले के धर्म प्राण नागरिकों और श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी जी की यात्रा सुगमता पूर्वक उपलब्ध हो जाएगी।

श्री ओमर ने उन्हें बताया कि मऊ जनपद के कोपागंज से कसारा को जाने वाली सड़क जो पूरी तरह से जर्जर एवं गड्ढों से भारी हुई है। इसके अलावा मऊ नगर की सईदी रोड, बंधा रोड तथा मुख्य सड़क जो रोज़ा बाजार से आर्य समाज मंदिर तक जाती है।वह पूरी तरह से जर्जर हो गई है।

उधर बन देवी धाम मंदिर को जाने वाली सड़क लगभग 300 मीटर की सड़क भी बहुत ही जर्जर एवं खराब हो गई है। इन सभी सड़कों की मरम्मत करवाने की मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल करती है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज