महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में भाजपा नेता को मिली राहत

महिला को आत्महत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता राकेश कोल की गिरफ्तारी पर उच्च न्यायालय ने रोक लगाते हुए जवाब मांगा थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट में महिला द्वारा आत्महत्या करने पर मानिकपुर में भाजपा नेता राकेश कोल समेत 2अन्य लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था आरोपी द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट के खिलाफ माननीय न्यायालय में याचिका दाखिल किया था आरोपी की तरफ अधिवक्ता शिवम् सिंह ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए बताया केवल जनप्रतिनिधि होने के नाते रंजिशन मुकदमा पंजीकृत कराया गया है न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए एक निश्चित समय में पुलिस से जवाब देने को कहा



