माफिया डॉन की पत्नी अंफसा अंसारी पर गैर-जमानती वारंट , ‘मकरूल रजिस्टर’ और फ़िर नोटिश चस्पा करने की कार्यवाही

मुख़्तार अंसारी के घर पहुंची मऊ पुलिस ने किया नोटिस चस्पा
माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के मौत के बाद भी उनके परिवार की परेशानियां खत्म होती नहीं दिख रही हैं एक के बाद एक कानूनी शिकंजा उनकी पत्नी अफसा अंसारी पर कसता नजर आया। गाजीपुर में अफसा अंसारी पर इनाम की राशि बढ़ाकर ₹50 हजार कर दी गई है, वहीं मऊ जिले की जिला अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।
कल देर शाम मऊ थाना दक्षिण टोला की पुलिस ने गाज़ीपुर पैतृक कोठी यूसुफपुर पहुँची पुलिस ने आवास पर दबिश दी, लेकिन वहां घर में ताला लटका मिला इसके बाद टीम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए मुख्य दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया।
आफ़्सा अंसारी लंबे समय से फरार चल रही हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है। अधिकारियों का कहना है कि यदि वे जल्द सामने नहीं आतीं तो आगे की कार्यवाही और भी सख्त की जाएगी इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी को लेकर और तेज कार्यवाही करने वाली है ।
मऊ कोर्ट ने यह कार्रवाई थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस 129/2020 के सिलसिले में की है, जिसमें अफसा अंसारी पर गंभीर आरोप हैं। कोर्ट में बार-बार हाजिर न होने पर उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 299 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उनका नाम अब ‘मकरूल रजिस्टर’ में दर्ज किया जा रहा है — जो उन आरोपियों की सूची होती है, जो फरार रहते हैं और अदालत में पेश नहीं होते।
थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस में अफसा अंसारी ने अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं कराया, जिस पर अदालत ने सख्ती दिखाते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया। इससे पहले उनके खिलाफ धारा 82 व 83 की कार्रवाई की जा चुकी थी।
आप को बताते चले कि मऊ जिला कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट में पहले ही अंफसा अंसारी पर इनाम की राशि बढ़कर ₹50 हजार की जा चुकी है। पेशी में लगातार गैरहाजिर रहने पर ‘मकरूल रजिस्टर’ में हुआ नाम दर्ज।धारा 299 के तहत हो रही कार्रवाई, प्रशासन अलर्ट मोड में है।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद जिस तरह उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है, उससे उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया है। साफ है कि अब प्रशासन किसी भी प्रकार की ढील देने के मूड में नहीं है।



