दीपावली एवं छठ पर पर्व पर भी चलाई जाए अत्यधिक ट्रेनें -उमाशंकर ओमर

मऊ । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रेल मंत्रालय द्वारा दीपावली तथा छठ त्यौहार पर अत्यधिक भीड़ होने के मद्देनजर बिहार प्रांत के लिए 12000 स्पेशल ट्रेन चलाएं जाने तथा रिटर्न टिकट लेने पर 20% की किराए में छूट दिए जाने का स्वागत किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने उपर्युक्त घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के कामगार दूसरे प्रांतों में रोजी-रोटी के लिए लिए रहते हैं। दीपावली तथा छठ पर्व पर भारी संख्या में ये कामगार अपने घर के लिए वापस आते हैं।
फलतः उत्तर प्रदेश के लिए भी इन त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी चाहिए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने भारतीय रेल द्वारा हवाई जहाज यात्रा की तरह रेल यात्रियों के लगेज पर अधिक भार लगाए जाने का पुरजोर विरोध करते हुए रेल मंत्री को पत्र भेजकर उक्त आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग किया है। श्री ओमर ने कहा कि बुनकर, व्यापारी, गरीब मजदूर, किसान, छात्र ,आदिवासी तथा आमजन अपने साथ यात्रा से संबंधित जरूरत के समान लेकर यात्रा करते हैं ,उनके सामानों का वजन 35 किलो से ज्यादा होने पर अतिरिक्त भार लगाने से उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जो उचित नहीं है। इस निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग व्यापार मंडल ने रेल मंत्री से किया है। यह निर्णय अगर वापस नहीं लिया गया तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन व्यापार मंडल करेगा।



